Connect with us

Akola

“डिजिटल पत्रकारिता में तकनीकी का संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग” इस विषय पर संगोष्टी का आयोजन

Published

on

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अकोला सेवा केंद्र और माउंट आबू स्थित मीडिया विंग द्वारा “पत्रकारिता में बदलती तकनीक अवसर, चुनौतियां और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता” विषय पर अकोला जिला स्तरीय मीडिया सम्मेलन का आयोजन १ अगस्त  २०२५ को कियागया. सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. शांतनु भाई (राष्ट्रीय समन्वयक, मीडिया विंग) ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक का विवेकपूर्ण और संतुलित उपयोग करते हुए पत्रकारिता में नैतिक मूल्यों को बनाए रखना संभव है. डॉ. सोमनाथ वडनेरे (राज्य समन्वयक, मीडिया विंग) ने तकनीक से उत्पन्न अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला. उ‌द्घाटन सत्र में जिलाधिकारी कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी हर्षवर्धन पवार ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पत्रकारिता की जगह नहीं ले सकती. संपादक प्रकाश पोहरे ने कहा कि मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता का अर्थ है जनसामान्य के प्रश्नों को प्रमुखता देना. इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और शिक्षाविदों ने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी वर्षा दीदी ने किया और आभार प्रदर्शन वीके अॅड. सारिका तिवारी ने किया. सम्मेलन में वक्ताओं ने डिजिटल पत्रकारिता में तकनीक के सकारात्मक उपयोग, नैतिक मूल्यों के संरक्षण और समाजोन्मुख पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया.

Continue Reading

Akola

मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा स्मृती दिवस सम्पन्न

Published

on

By

अकोला , महाराष्ट्र , २४ जून २०२६ को स्थानिक कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा पावन स्मृती दिवस संपन्न हुवा . मुख्य संचालिका आदरणीय राजयोगिनी रुखमनी दीदी तथा बी. के. पूनम दीदी  ने मातेश्वरी जी के प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये I इस समय सभी यज्ञवत्स उपस्थित थे I

Continue Reading

Akola

21 जून 2026 को तपस्या भवन, कीर्ती नगर , अकोला सेंटर पर आंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Published

on

By

अकोला , महाराष्ट्र , दि. २१ जून २०२६ आंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर आंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया I अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई, जब United Nations ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। बी. के. डॉ . सोनल पाटणे ने योग प्रात्यक्षिक सादर किये और योग का महत्व समझाया I “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास की एक सम्पूर्ण जीवन-पद्धति है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ, शांत और सकारात्मक जीवन अपनाने की प्रेरणा देता है।” यह सन्देश देकर सेवा केंद्र कि मुख्य संचालिका आदरणीय राजयोगिनी रुखमनी दीदी जी ने कार्यक्रम कि सांगता कीI

Continue Reading

Akola

बी. के. अनुरागभाई जी ने किया विद्यार्थियो का मार्गदर्शन

Published

on

By

अकोला ( महाराष्ट्र ) , ८ जून २०२६ ,  पर्यावरण देखभाल और आपदा प्रबंधन हेतू राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के सदस्य बी. के. अनुराग भाई ने किया विद्यार्थियो को मार्गदर्शन. स्थानिक जु. आइंस्टाइन कोचिंग क्लास में ब्रह्माकुमारी मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे इस अभियान अन्तर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन जाजू नगर सेवा केन्द्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोचिंग क्लास के संचालक भ्राता राम दातकर तथा जाजू नगर सेवा केन्द्र अकोला की राजयोगिनी वैशाली दीदी, बी. के. संतोष भाई और १२० विद्यार्थी उपस्थित थे। बि. के. सागर भाई ने अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया और कार्यक्रम का संचालन किया ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Akola