Connect with us

Akola

दिव्यांग संघटन का वार्षिक वर्धापन दिन सपन्न

Published

on

मूक और बधिरों की सेवा में सक्रिय “मूक और बधिर क्रीडा सांस्कृतिक मंडल की ओर से रविवार को जिजाऊ सांस्कृतिक भवन, मराठा सेवा संघ कार्यालय में आयोजित 14वीं वर्षगांठ समारोह को भारी प्रतिसाद मिला. कार्यक्रम का उ‌द्घाटन प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा तायडे के हाथों हुआ. संस्था के चेयरमैन पंकज जायले की अध्यक्षता में संपन्न इस समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व नगरसेवक मंगेश काले, प्रा. संदीप निर्मळ, रेनुताई गावंडे, प्रा. अतुल विखे, बालासाहेब काळणे, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज सेवा समिति
के पदाधिकारी एड संतोष भोरे, महा ई-सेवा केंद्र खामगांव के संचालक अब्दुल्ला खान, तथा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान की किरण दीदी आदि मान्यवर उपस्थित थे. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. वक्ताओं ने दिव्यांग वर्ग की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए मंडल द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और शुभकामनाएँ दीं. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ, मेहनती और वृद्ध मूक-बधिर व्यक्तियों का सम्मान किया गया तथा मूक-बधिर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मंडल के चेयरमैन पंकज जायले ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी
दी. कार्यक्रम का संचालन आसावरी मुले ने एवं आभार पंकज जायले ने माने.इस अवसर पर निकिता वाघमारे, प्रज्वल वाघमारे, इमरान खान, अब्दुल खान, प्रशांत कोथमिरे, संस्था के अध्यक्ष गुणवंत महाले, उपाध्यक्ष अश्विन कट्टा, सचिव अभय मुले, सहसचिव प्रणय बाबर, कोषाध्यक्ष मधुर खंडेलवाल, सदस्य प्रतीक पनपालिया, तुषार रामटेके, विकी मलीये, आयेश अहमद, विनोद वनचरे, दीपक इंगळे, आकीब अहमद, वृषभ सोनवणे, कु. सोनू गवई, सौ. अनीता मुले, सौ. सुलभा कट्टा, तथा सौ. रेखा महल्ले समेत बड़ी संख्या में दिव्यांग पुरुष और महिलाएँ उपस्थित थीं.

Continue Reading

Akola

मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा स्मृती दिवस सम्पन्न

Published

on

By

अकोला , महाराष्ट्र , २४ जून २०२६ को स्थानिक कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा पावन स्मृती दिवस संपन्न हुवा . मुख्य संचालिका आदरणीय राजयोगिनी रुखमनी दीदी तथा बी. के. पूनम दीदी  ने मातेश्वरी जी के प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये I इस समय सभी यज्ञवत्स उपस्थित थे I

Continue Reading

Akola

21 जून 2026 को तपस्या भवन, कीर्ती नगर , अकोला सेंटर पर आंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Published

on

By

अकोला , महाराष्ट्र , दि. २१ जून २०२६ आंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर आंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया I अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई, जब United Nations ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। बी. के. डॉ . सोनल पाटणे ने योग प्रात्यक्षिक सादर किये और योग का महत्व समझाया I “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास की एक सम्पूर्ण जीवन-पद्धति है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ, शांत और सकारात्मक जीवन अपनाने की प्रेरणा देता है।” यह सन्देश देकर सेवा केंद्र कि मुख्य संचालिका आदरणीय राजयोगिनी रुखमनी दीदी जी ने कार्यक्रम कि सांगता कीI

Continue Reading

Akola

बी. के. अनुरागभाई जी ने किया विद्यार्थियो का मार्गदर्शन

Published

on

By

अकोला ( महाराष्ट्र ) , ८ जून २०२६ ,  पर्यावरण देखभाल और आपदा प्रबंधन हेतू राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के सदस्य बी. के. अनुराग भाई ने किया विद्यार्थियो को मार्गदर्शन. स्थानिक जु. आइंस्टाइन कोचिंग क्लास में ब्रह्माकुमारी मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे इस अभियान अन्तर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन जाजू नगर सेवा केन्द्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोचिंग क्लास के संचालक भ्राता राम दातकर तथा जाजू नगर सेवा केन्द्र अकोला की राजयोगिनी वैशाली दीदी, बी. के. संतोष भाई और १२० विद्यार्थी उपस्थित थे। बि. के. सागर भाई ने अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया और कार्यक्रम का संचालन किया ।

Continue Reading

Brahma Kumaris Akola