Connect with us

Akola

ब्रह्मकुमारीज अकोला द्वारा महाशिवरात्री पर्व पर शिव सन्देश मोटर साईकील रैली का भव्य आयोजन

Published

on

पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर उजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अकोला शहर में भव्य एवं अनुशासित शिव संदेश मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया. रैली का उद्देश्य शिव बाबा के अवतरण दिवस का दिव्य संदेश जन-जन तक पहुंचाना था. यह रैली लाईट हाऊस, मलकापुर स्थित ज्ञान सेंटर से प्रारंभ होकर उमरी सेवा केंद्र तक निकाली गई I

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे मुरली क्लास से हुई इसके पश्चात शिव बाबा को भोग अर्पण, ध्वजारोहण तथाटोली वितरण किया गया I

सुबह 9 बजे शिव ध्वज के साथ रैली निर्धारित मार्ग से संत तुकाराम चौक, गौरक्षण रोड, नेहरु पार्क, हुतात्मा चौक, बिरसा मुंडा जंक्शन, अशोक वाटिका चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए उमरी रोड स्थित सेवा केंद्र पहुंची. सैकड़ों भाई-बहनों ने सफेद वेशभूषा में मौन साधना के साथ सहभागिता की. सभी ने हेलमेट धारण कर ट्रैफिक नियमों का पालन किया और रैली को शांतिपूर्ण व प्रेरणादायी स्वरुप दिया. उमरी सेवा केंद्र पर समापन के साथ उपस्थितजनों ने शांति, प्रेम और स‌द्भावना का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लियाI

Continue Reading

Akola

“१० करोड नशामुक्त प्रतिज्ञा अभियान अंतर्गत स्कुल के छIत्राओ ने ली प्रतिज्ञा”

Published

on

By

अकोला ( महाराष्ट्र ) , दि. ११ अगस्त २०२६ को स्थानिक स्कूल ऑफ स्कॉलर मे छात्राओ ने ली नशामुक्ती कि प्रतिज्ञाI प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय , कीर्ती नगर सेवा केन्द्र द्वारा बी. के. किरण बहन ने दिलाई छात्राओ प्रतिज्ञा I इस समय स्कूल के प्राचार्य तथा अभिभावको  के साथ १६५० छात्र उपस्थित थेI

Continue Reading

Akola

१० करोड नशा मुक्ती प्रतिज्ञा महाअभियान शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

By

दि. ४ अगस्त २०२६ को स्थानिक कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर ” १० करोड नशा मुक्ती प्रतिज्ञा महाअभियान ” का शुभारंभ कर्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी अकोला महानगर निगम की महापौर मा. सौ . शारदा रणजीत खेडकर थी, नगर सेवक मा. श्री विनोद जी मापारी , नगर सेविका सौ. मनीषा भन्साली, जिल्हा स्कांउट गाईड व्यवस्थापक मा. श्री किरण जी लहाने तथा मा. सौ. जयमाला जाधव , अकोला पोलीस अधीक्षक विभाग के प्रतिनिधी श्री गोपाल जी मुकुंदे आदी गणमान्य अतिथी इस समय मंचासीन थेI अकोला व वाशीम सब झोन कि संचालिका राजयोगिनी रुख्मिणी जी इस कार्यक्रम कि अध्यक्षा थीI सभी उपस्थित महानुभाव ने अपने विचार प्रगत किये I बी. के . डॉ. जवादे ने नशे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर होने वाले दुष्परीनामो को सांझ्या किया I बी. के. अर्चना दीदी ने उपस्थित सभी भाई – बहनो को  नशा मुक्ती की प्रतिज्ञा दीI इस कार्यक्रम का कुशल संचालन बी. के. किरण ने किया I

अकोला की महापौर सौ शारदा खेडकर अपने विचारो को सांझा करते हुए

Continue Reading

Akola

मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा स्मृती दिवस सम्पन्न

Published

on

By

अकोला , महाराष्ट्र , २४ जून २०२६ को स्थानिक कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा पावन स्मृती दिवस संपन्न हुवा . मुख्य संचालिका आदरणीय राजयोगिनी रुखमनी दीदी तथा बी. के. पूनम दीदी  ने मातेश्वरी जी के प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये I इस समय सभी यज्ञवत्स उपस्थित थे I

Continue Reading

Brahma Kumaris Akola