Akola
महाशिवरात्री पर्व पर आध्यात्मिक प्रबोधन का प्रेरक समारोह संपन्न
अकोला महाराष्ट्र
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अकोला सेवा केन्द्र कि ओर से ‘ गीता ज्ञान द्वारा सनातन संस्कृति कि रक्षा ’ और आध्यात्मिक जागरूकता पर आधारित एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानिक प्रमिला ताई ओक हॉल मे गुरवार दिनाक १९ फरवरी २०२६ को संपन्न हुआ।
मुख्य प्रवचन दिव्य भक्ती आखाडा सहारनपुर उत्तर प्रदेश के आदरणीय महामंडलेश्वर आचार्य कमल किशोर महाराज ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समाज में दुख, तनाव, ईर्ष्या और नैतिक गिरावट बढ़ती जा रही है। ऐसे वातावरण में आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक मूल्य मानव जीवन को दिशा देने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं I कमल किशोर महाराज ने कहा कि “सनातन संस्कृति, सत्य, प्रेम, करुणा, शांति, पवित्रता और आत्मबोध पर आधारित है। आज मानव जीवन में दुख, अशांति, ईर्ष्या, द्वेष, घृणा, पापाचार और नैतिक अधःपतन अत्यधिक बढ़ रहा है। इससे मुक्त होने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और गीत–ज्ञान की आवश्यकता है। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा दिया जाने वाला दिव्य ज्ञान सम्पूर्ण जगत को प्रकाशमान करता है। इस अध्यात्मिक समारोह का प्रास्ताविक परम आदरणीय राजयोगीनी रुखमिनी दीदी ने किया तथा संचलन राजयोगीनी वर्षा दीदी ने किया I इस कर्यक्रम को अकोला के सांसद माननीय अनुपजी धोत्रे तथा अकोला के आमदार माननीय भ्राता रणधीरजी सावरकर नवनियुक्त नगरसेविका योगीता पावसाळे , पल्लवी मोरे , शीलाताई वारोकर , बालयोगी त्यागी महाराज , उज्जैन , ज्ञानेश्वर महाराज , रमेश पंत आसरे महाराज, रामेश्वर ठाकरे महाराज, तथा माउंट अबू मुख्यालय से पधारे परम आदरणीय नारायणभाई और झारखंड से राजयोगीनी तथा प्रेरक वक्ता राखी दीदी उपस्थित थेI
कार्यक्रम में गीत–ज्ञान, प्रेरक व्याख्यान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हेतु प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अतिथि तथा ब्रह्माकुमारी संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
- समारोह का दीप प्रज्वलन द्वारा उदघाटन करते हुये मान्यवर
- समारोह के लिये उपस्थित श्रोता गण
- समारोह मे मार्गदर्शन करते हुये अकोला के आमदार माननीय भ्राता रणधीरजी सावरकर
- समारोह का प्रास्ताविक और आयोजन का उद्देश प्रस्तुत करते हुये राजयोगनी रुखमिनी दीदी
- उपस्थित जनसमुदाय को संबोधन करते हुये महामंडलेश्वर आच्यार्य कमल किशोर जी
Akola
“१० करोड नशामुक्त प्रतिज्ञा अभियान अंतर्गत स्कुल के छIत्राओ ने ली प्रतिज्ञा”
अकोला ( महाराष्ट्र ) , दि. ११ अगस्त २०२६ को स्थानिक स्कूल ऑफ स्कॉलर मे छात्राओ ने ली नशामुक्ती कि प्रतिज्ञाI प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय , कीर्ती नगर सेवा केन्द्र द्वारा बी. के. किरण बहन ने दिलाई छात्राओ प्रतिज्ञा I इस समय स्कूल के प्राचार्य तथा अभिभावको के साथ १६५० छात्र उपस्थित थेI
Akola
१० करोड नशा मुक्ती प्रतिज्ञा महाअभियान शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन
दि. ४ अगस्त २०२६ को स्थानिक कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर ” १० करोड नशा मुक्ती प्रतिज्ञा महाअभियान ” का शुभारंभ कर्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी अकोला महानगर निगम की महापौर मा. सौ . शारदा रणजीत खेडकर थी, नगर सेवक मा. श्री विनोद जी मापारी , नगर सेविका सौ. मनीषा भन्साली, जिल्हा स्कांउट गाईड व्यवस्थापक मा. श्री किरण जी लहाने तथा मा. सौ. जयमाला जाधव , अकोला पोलीस अधीक्षक विभाग के प्रतिनिधी श्री गोपाल जी मुकुंदे आदी गणमान्य अतिथी इस समय मंचासीन थेI अकोला व वाशीम सब झोन कि संचालिका राजयोगिनी रुख्मिणी जी इस कार्यक्रम कि अध्यक्षा थीI सभी उपस्थित महानुभाव ने अपने विचार प्रगत किये I बी. के . डॉ. जवादे ने नशे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर होने वाले दुष्परीनामो को सांझ्या किया I बी. के. अर्चना दीदी ने उपस्थित सभी भाई – बहनो को नशा मुक्ती की प्रतिज्ञा दीI इस कार्यक्रम का कुशल संचालन बी. के. किरण ने किया I

Akola
मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा स्मृती दिवस सम्पन्न
अकोला , महाराष्ट्र , २४ जून २०२६ को स्थानिक कीर्ती नगर सेवा केंद्र पर मातेश्वरी जगदंबा स्वरस्वती जी का ६१ वा पावन स्मृती दिवस संपन्न हुवा . मुख्य संचालिका आदरणीय राजयोगिनी रुखमनी दीदी तथा बी. के. पूनम दीदी ने मातेश्वरी जी के प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये I इस समय सभी यज्ञवत्स उपस्थित थे I
-
Nadura6 years agoVishvaparivartan Mela 2019
-
Akola.7 years agoRakshabandhan Festival Remind Us To Purify Our Thoughts
-
Akola6 years ago
Womens Day Special
-
Akola7 years agoLet’s go towards Tobacco Free Schools
-
Akola7 years agoVisit to Akola by Santosh Didiji
-
Akola6 years agoMahashivratri – Ajanma ka Janam
-
Akola7 years agoAdhyatmik Bhagwat
-
Nadura7 years agoVishva Mahaparivartan Mela





















